मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने लुफ्थांसा टेक्निक सर्विसेज इंडिया के सीईओ मार्सेल पास्तुस्का से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत में एडवांस्ड एमआरओ सुविधाएं स्थापित करने की उनकी योजनाओं पर चर्चा करके खुशी हुई और उन्हें सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारे घरेलू एमआरओ इकोसिस्टम को मजबूत करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लुफ्थांसा टेक्निक की एविएशन के क्षेत्र में सदी भर की विशेषज्ञता और भारत के तेजी से बढ़ते एमआरओ इकोसिस्टम का मेल पूरे सेक्टर के लिए फायदेमंद साबित होगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @RamMNK
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



