IND vs ENG वनडे सीरीज : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में

0
97
IND vs ENG वनडे सीरीज : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। ज्ञात हो कि तीन मैचों की इस सीरीज का पहला वनडे मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था। भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी वनडे सीरीज जीतने का मौका है। भारतीय टीम ने पिछली बार 2021 में घर पर 2-1, 2022 में इंग्लैंड में 2-1 और 2025 में भारत में 3-0 से सीरीज अपने नाम की थीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्डिफ के मैदान पर भारतीय टीम को पिछले 15 साल में वनडे में हार नहीं मिली है। यहाँ भारत की आखिरी हार 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी। इसके बाद भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया और 2014 में इंग्लैंड को 133 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच कुल 111 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 62 जीते, इंग्लैंड ने 44 जीते, 2 टाई और 3 बेनतीजा रहे। हालिया फॉर्म में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 6 मैच जीते हैं। जबकि कार्डिफ में इंग्लैंड का रिकॉर्ड बेहतर है—यहाँ उसने 14 में से 10 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here