पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ किया

0
97
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि इस अभिनव पहल के साथ अब सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा लाइव कक्षाएँ, डिजिटल अध्ययन सामग्री, आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम एवं नीट-जेईई तैयारी अभियान का भी शुभारंभ किया। सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि राजधानी पटना के 10 चयनित मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को लाइव शिक्षण व्यवस्था से जोड़ा गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब सीधे कक्षा तक पहुँचेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि विद्यालय में दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम एवं इंटरएक्टिव पैनल आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली का लोकार्पण किया गया, जो विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं तकनीक-संपन्न बनाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को नई गति देने के उद्देश्य से 7 स्वयंसेवी संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए। सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- बिहार का कोई भी विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से समझौता न करे। तकनीक आधारित, गुणवत्तापूर्ण और प्रतियोगी परीक्षा उन्मुख शिक्षा की समान पहुँच सुनिश्चित कर हम नई पीढ़ी को आत्मविश्वासी, सक्षम और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार बना रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here