मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में लोक संवर्धन पर्व के अंतर्गत आयोजित हरेला उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल, सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि इस दौरान हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में 10 लाख पौधे लगाने के संकल्प को दोहराते हुए सभी प्रदेशवासियों से पीएम मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



