नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के सीएम यादव FAITH कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल, एमपी के पर्यटन और निवेश का विजन किया प्रस्तुत

0
45
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के सीएम यादव FAITH कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल, एमपी के पर्यटन और निवेश का विजन किया प्रस्तुत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव 2026 में शामिल हुए और मध्यप्रदेश के पर्यटन और निवेश का विजन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि “मध्य प्रदेश : द हार्ट ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को देश के अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध मध्यप्रदेश, भारत का वास्तविक हृदय…आज नई दिल्ली में FAITH कॉन्क्लेव-2026 में टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन उद्यमी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को मध्यप्रदेश में आमंत्रित किया। हमारी सरकार सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विरासत को बढ़ावा देने के लिए वाइल्डलाइफ टूरिज्म, हेरिटेज होमस्टे, आध्यात्मिक सर्किट और ग्रामीण पर्यटन जैसे नवाचार पर कार्य कर रही है। इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव से राज्यों के बीच सहयोग, पर्यटन निवेश के नए अवसरों और भारत के पर्यटन इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध हुआ है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here