मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ से बिहार पुलिस के लिए 48 पुलिस बसों, 30 चारपहिया वाहनों एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “एनडीए सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (रिस्पांस टाइम) में उल्लेखनीय सुधार होगा, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को नई गति मिलेगी। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सशक्त पुलिस, सुरक्षित बिहार- यही विकसित बिहार की मजबूत आधारशिला है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



