राष्ट्रपति मुर्मू ने चिसिनाउ में भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को संबोधित किया

0
92
राष्ट्रपति मुर्मू ने चिसिनाउ में भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मोल्दोवा की राष्ट्रपति मैया सैंडू के साथ मिलकर चिसिनाउ में भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत, मोल्दोवा की कंपनियों को व्यापार और निवेश के लिए अच्छे बिजनेस अवसर देता है। उन्होंने मोल्दोवा के बिजनेस जगत को भारत में मौजूद अवसरों को जानने-समझने के लिए आमंत्रित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने भरोसा जताया कि इस बिजनेस फोरम में होने वाली बातचीत से नई साझेदारियों और नए तरह के सहयोग की नींव पड़ेगी, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here