मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच और श्रावस्ती के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में 748 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 153 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विकास की प्रत्येक परियोजना जनविश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम और जनकल्याण की प्रत्येक योजना अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने का आधार है। इसी भावना के साथ आज जनपद बहराइच और श्रावस्ती के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में ₹748 करोड़ से अधिक लागत की 153 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करूंगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक, चाबी, स्टडी किट एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की यह यात्रा विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई गति देगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



