हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का किया शुभारंभ

0
96
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सीएम सुक्खू ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिससे छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और रोजगारदाताओं को एकीकृत प्रणाली के माध्यम से जोड़कर हिमाचल प्रदेश में प्लेसमेंट एवं भर्ती प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताय कि पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं यह है कि इससे छात्र अपनी प्रोफाइल, कौशल विवरण, प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्रों की जानकारी अपलोड कर सकेंगे। साथ ही इससे रोजगार अवसरों की जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन आवेदन करने और प्लेसमेंट की स्थिति की निगरानी करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पोर्टल से तकनीकी शिक्षण संस्थान छात्रों के डेटा प्रबंधन, प्रोफाइल अनुमोदन और प्लेसमेंट परिणामों की निगरानी कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल से संस्थानों और संभावित नियोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे पोर्टल की उपलब्धियां बताई, जैसे कि इस पोर्टल पर अब तक 164 संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें 136 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 18 पॉलिटेक्निक संस्थान, 5 इंजीनियरिंग कॉलेज और 5 फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। साथ ही इस पर हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से 23,054 छात्रों की कौशल मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा पोर्टल पर अब तक 97 नियोक्ता भी पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here