उप्र : सीएम योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों, बाढ़ से बचाव एवं जलनिकासी की तैयारियों की समीक्षा की

0
92
उप्र : सीएम योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों, बाढ़ से बचाव एवं जलनिकासी की तैयारियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में विकास कार्यों, बाढ़ से बचाव एवं जलनिकासी की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महानगर में किसी भी दशा में जलभराव की स्थिति स्वीकार्य नहीं होगी। नालों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा नगर निगम के सभी पंपों का पूर्ण क्षमता से संचालन सुनिश्चित किया जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग, बाढ़ चौकियों की सक्रियता एवं राहत केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। बाढ़ संभावित गांवों में रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए तथा कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त न रहे। साथ ही सीएम योगी ने जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम एवं एंटी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here