मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी स्वाधीनता संग्राम के उन अग्रणी नायकों में थे, जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में युवाओं को संगठित और प्रेरित करने के साथ-साथ स्वभाषा, स्वदेशी और स्वसंस्कृति के लिए भी आजीवन संघर्ष किया। “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” उनके इस उद्घोष ने पूरे राष्ट्र की चेतना को झकझोर कर स्वाधीनता की भावना को जन-जन तक पहुँचाया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जैसे आयोजनों से उन्होंने राष्ट्रीय जागरण का अभूतपूर्व कार्य किया। उनका कालजयी ग्रंथ ‘गीता रहस्य’ आज भी हमें कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। लोकसेवा व राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक तिलक महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



