गोरखपुर : सीएम योगी ने 6 लेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

0
84
गोरखपुर : सीएम योगी ने 6 लेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक 6 लेन एवं देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले 4 लेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आवागमन जितना तेज और सुगम होगा, प्रगति भी उतनी ही तीव्र गति से होगी और प्रगति होगी तो समृद्धि अपने आप आएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम है और आवागमन का माध्यम जितना अधिक तेज होगा, उतनी ही तीव्र गति से प्रगति भी होगी और समृद्धि भी आएगी। इसी प्रगति को नई गति व समृद्धि को नया आधार प्रदान करते हुए आज गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक 6 लेन एवं देवरिया बाईपास को जोड़ने वाले 4 लेन फ्लाईओवर सहित ₹995 करोड़ से अधिक लागत की 14 लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here