मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बुखारेस्ट के विक्टोरिया पैलेस में रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोझान से मुलाकात की और भारत-रोमानिया द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों लीडर्स ने व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, कनेक्टिविटी और उभरती हुई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोझान ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विक्टोरिया पैलेस में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। रोमानिया और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएँ हैं। हमने ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स और फर्टिलाइज़र प्रोडक्शन के क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की, ताकि हमारे देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाया जा सके। हम 2028 तक अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने की दिशा में काम जारी रखने पर भी सहमत हुए; उस समय रोमानिया और भारत के राजनयिक संबंधों के 80 साल पूरे होंगे। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी बहुत जरुरी है। हमने व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए कॉन्स्टैन्टा पोर्ट की रणनीतिक भूमिका और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर चर्चा की। आज का रोमानिया-भारत बिजनेस फोरम इन लक्ष्यों को ठोस साझेदारियों और प्रोजेक्ट्स में बदलने की दिशा में एक अहम कदम है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



