पटना : सीएम चौधरी ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र प्रदान किए

0
92
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र प्रदान किए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित खेल विभाग के कार्यक्रम में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र प्रदान किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बिहार सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाए, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जाए तथा हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और आईपीएल जैसे वैश्विक मंचों पर बिहार और भारत का गौरव बढ़ाएं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार को नंबर-1 बनाना और युवाओं को खेल के माध्यम से सम्मान, अवसर एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here