मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्रेटरी (ईस्ट) रुद्रेंद्र टंडन ने 24 जुलाई को फिलीपींस के मनीला में ‘दक्षिण-पूर्व एशिया में मित्रता और सहयोग की संधि’ (टीएसी) की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित ‘हाई कॉन्ट्रैक्टिंग पार्टीज’ (HCPs) के उच्च-स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि “समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने” पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए, सेक्रेटरी (ईस्ट) ने भारत द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जिसमें ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर – इंडियन ओशन रीजन’ के जरिए की जा रही पहलें भी शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने खास मुद्दों पर काम करने वाली एजेंसियों के बीच संस्थागत जुड़ाव और क्षमता निर्माण की जरुरत पर भी जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



