मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मनोज सिन्हा ने आज डल झील के किनारे ‘रीडिंग मैराथन’ की शुरुआत की। यह ज्ञान, फिटनेस और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एक अनोखा उत्सव है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि ‘चिनार बुक फेस्टिवल’ के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हजारों युवा पाठकों और धावकों ने हिस्सा लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि ‘शिक्षा सप्ताह’ का हिस्सा रही यह रीडिंग मैराथन, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ के छह सफल वर्षों का प्रतीक है। यह दिखाता है कि शिक्षा का दायरा क्लासरूम से कहीं आगे होना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि “रन फॉर अ ग्रीन फ्यूचर” के मंत्र के साथ, यह रीडिंग मैराथन हमें याद दिलाती है कि जिस तरह ज्ञान के लिए अनुशासन जरुरी है, उसी तरह प्रकृति की रक्षा के लिए भी लगातार प्रयासों की आवश्यकता है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं हर प्रतिभागी से तीन संकल्प लेने का आग्रह करता हूँ – पढ़ने को रोजाना की आदत बनाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए खुद को समर्पित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना।”
News Source : Social Media
Image Source : X @manojsinha_
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



