मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली महापौर रहीं शकुंतला आर्या का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 1997-98 में दिल्ली में महापौर चुनी गई थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की पूर्व महापौर श्रीमती शकुंतला आर्य जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दिल्ली के विकास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। उनका जीवन सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और महिला नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



