मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में ‘लघु उद्योग भारती फार्मा कॉन्क्लेव 2026’ का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि यह आयोजन ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में भारत की यात्रा के एक अहम पड़ाव पर हो रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि भारत का फार्मास्युटिकल सेक्टर राष्ट्र-निर्माण का एक मुख्य स्तंभ है, जो इनोवेशन को बढ़ावा देता है, रोजगार पैदा करता है, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करता है और वैश्विक स्तर पर हमारी लीडरशिप को मजबूत करता है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत जेनेरिक दवाओं का दुनिया का सबसे बड़ा सप्लायर, वैक्सीन का प्रमुख उत्पादक और 200 से ज्यादा देशों के लिए फार्मास्युटिकल उत्पादों का एक भरोसेमंद निर्यातक बनकर उभरा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “आइए, हम सब मिलकर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ के तौर पर भारत की स्थिति को और मजबूत करते रहें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



