मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मैनपुरी के करहल और मैनपुरी विधान सभा क्षेत्रों में 682 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी, टूलकिट, निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन, लैपटॉप तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वरोजगार और सामाजिक कल्याण को नई गति प्रदान करने वाली ये परियोजनाएं मैनपुरी के समग्र विकास को नया आयाम देंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “डबल इंजन सरकार में मैनपुरी विकास एवं समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



