जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा बस स्टैंड से आरएसआरटीसी की 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
77
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा बस स्टैंड से आरएसआरटीसी की 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये नई आधुनिक बसें यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएंगी तथा प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त करेंगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे बताया कि प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार निरंतर संकल्पित है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here