मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा की नई कृषि उपज मंडी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3,300 करोड़ रूपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर प्रदेश के अन्नदाताओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सशक्त किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर उनके नवाचार, परिश्रम और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का अभिनंदन भी किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



