मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में ‘गुजरात शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी-2026’ लॉन्च की। सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गुजरात ने ‘गुजरात शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी-2026’ लॉन्च करके भारत के समुद्री भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। शल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उनके विजन से प्रेरित यह पॉलिसी, ‘मैरीटाइम विजन 2047’ और भारत सरकार की ‘शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम’ (एसबीएफएएस) के अनुरूप है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह पॉलिसी विश्व-स्तरीय शिपबिल्डिंग और मरम्मत इंफ्रास्ट्रक्चर, समुद्री उपकरणों के निर्माण, ग्रीन और स्मार्ट शिपयार्ड, आर एंड डी, इनोवेशन और बड़े पैमाने पर स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि यह पॉलिसी ‘इंटीग्रेटेड मेगा शिपबिल्डिंग पार्क्स’ का रास्ता भी साफ करती है, जिसमें पोरबंदर जिले के कुचडी में प्रस्तावित मेगा ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग क्लस्टर भी शामिल है। इसे भारत सरकार से मंजूरी मिल चुकी है और इससे 27,000 करोड़ रूपए से ज्यादा का निवेश आने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “गुजरात की 2,340 किलोमीटर लंबी तटरेखा, मजबूत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी और पॉलिसी-आधारित गवर्नेंस और निवेशकों के अनुकूल माहौल के दम पर, हम गुजरात को भारत का प्रमुख शिपबिल्डिंग हब और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी मैरीटाइम मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, हम बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेंगे और ‘विकसित गुजरात’ के जरिए ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @Bhupendrapbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



