मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश्वरी यादव ने सोमवार को ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम उठाकर कुल 199 किलोग्राम का वजन उठाया। नाइजीरिया की ओनोम ओमोलोला दिदिह ने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड 206 किलोग्राम के साथ गोल्ड मैडल जीता।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी यादव को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दीं है। पीएम मोदी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि उन्होंने इस कॉम्पिटिशन में अपना पर्सनल बेस्ट हासिल किया है। उनकी सफलता भारत के युवाओं को मोटिवेट करे। आगे के सफर में उनकी लगातार सफलता की कामना करता हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



