मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज धौलपुर जिले के विकास के लिए 176.95 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फूलपुर स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये विकास कार्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक अंचल के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत है। जनसभा में मिले अपार स्नेह, विश्वास के लिए राजाखेड़ा की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार!”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



