मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि पात्र बहनें आवेदन कर सकेंगी और प्रक्रिया पूरी करके रक्षाबंधन पर महिलाओं को 2,500 रूपए की पहली किस्त जारी की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार के रोजमर्रा के खर्च में राहत लाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, दिल्ली की बहनों के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संकल्प है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार ने दिल्ली से किया एक और वादा निभाया है। सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



