केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाइकी एक्सिस इंडिया के DIAL प्रोजेक्ट के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

0
88
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाइकी एक्सिस इंडिया के DIAL प्रोजेक्ट के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को भारत की अगली पीढ़ी के पर्यावरणीय नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में डाइकी एक्सिस इंडिया के DIAL प्रोजेक्ट के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि DIAL एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों और शोध को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग, विशेषज्ञ मेंटरशिप तथा जापान अध्ययन भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समाज का प्रत्येक नागरिक, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी, इसे अपना कर्तव्य मानकर आगे बढ़े, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, संतुलित और समृद्ध पर्यावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जा सकता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @mlkhattar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here