मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि भारत ने वर्ष 2030 तक हेपेटाइटिस जैसे गंभीर रोग के उन्मूलन का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि देश के सभी सरकारी अस्पतालों में जाँच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर हर गर्भवती महिला की हेपेटाइटिस-बी की जाँच तथा उनके नवजात शिशु के टीकाकरण तथा हेपेटाइटिस-सी की रोकथाम हेतु एक सिरिंज/सुई के बार-बार उपयोग या साझा उपयोग को बंद करने की अपील की।
News Source : Social Media
Image Source : X @AnupriyaSPatel
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



