केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जामनगर जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित ‘सहकार भवन’ का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

0
92
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जामनगर जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित 'सहकार भवन' का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जामनगर जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित ‘सहकार भवन’ का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गांधीनगर से वर्चुअल रूप से शामिल हुए और उन्होंने सहकारी क्षेत्र के नेताओं के साथ बातचीत की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि पीएम मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन को साकार करते हुए, इस बैंक ने आज 2,154 करोड़ रूपए से अधिक का बिजनेस वॉल्यूम हासिल किया है, जो सहकारी क्षेत्र की ताकत का एक जीता-जागता उदाहरण है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लगभग 25 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से बना यह आधुनिक ‘सहकार भवन’, हालार क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण समुदाय की आर्थिक उन्नति का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैंक का 97% ऋण कृषि क्षेत्र को दिया जाता है, और इसका शुद्ध निष्पादित परिसंपत्ति प्रतिशत (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) शून्य है, जो इसकी पारदर्शिता और कुशल प्रबंधन को दर्शाता है। आने वाले दिनों में, यह परिसर किसानों और ग्रामीण आबादी के लिए वरदान साबित होगा। सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस नए भवन के लिए बैंक परिवार को हार्दिक बधाई!”

News Source : Social Media

Image Source : X @Bhupendrapbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here