उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून में बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया

0
74
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून में बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून में “एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया। साथ ही सीएम धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहसिक कदम उठाने तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इस दौरान देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम”, नमामि गंगे तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसी पहलों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार भी पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सिंगल-यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा मार्गों एवं पर्यटन स्थलों के निर्माण तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन और रीसाइक्लिंग को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here