आईसीसी वनडे रैंकिंग : भारतीय कप्तान शुभमन गिल बने दुनिया के नबर-1 वनडे बल्लेबाज

0
82
आईसीसी वनडे रैंकिंग : भारतीय कप्तान शुभमन गिल बने दुनिया के नबर-1 वनडे बल्लेबाज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी ने बुधवार, 29 जुलाई को वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले वह बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। अब गिल ने दोबारा अपनी बादशाहत कायम करते हुए 801 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टॉप-5 रैंकिंग में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है। इसमें तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। विराट कोहली 767 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 758 रेटिंग प्वाइंट्स लेकर चौथे नंबर पर बने हुए हैं। दोनों ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां विराट ने दो अर्धशतक लगाए थे और रोहित ने लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 794 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 712 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ मौजूद हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here