मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण और हरित राजस्थान के संकल्प को भी सुदृढ़ किया। इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, पशुपालन एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि डबल इंजन सरकार बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे बताया कि यह सैनिक विद्यालय बालिकाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में उनकी भागीदारी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



