मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को टीबी को खत्म करने की कोशिशों को तेज करने के मकसद से पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ सार्थक चर्चा की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने सांसदों से समुदाय की भागीदारी बढ़ाने, बीमारी का जल्द पता लगाने और जिला-स्तर पर निगरानी को बेहतर बनाने का आग्रह किया। साथ ही, भारत की टीबी-मुक्ति यात्रा में देसी इनोवेशन, एआई-आधारित डायग्नोस्टिक्स और मरीजों को बेहतर सहायता को अहम कारक बताया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ देश की टीबी के खिलाफ लड़ाई में एक अहम पड़ाव है। यह अभियान इनोवेशन, संवेदना और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति पर आधारित है, जिसका मुख्य मकसद भारत को टीबी-मुक्त बनाना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



