उप्र : सीएम योगी आज गाजीपुर में 692 करोड़ रूपए लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

0
79
उप्र : सीएम योगी आज गाजीपुर में 692 करोड़ रूपए लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर के जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद, गाजीपुर और जंगीपुर विधान सभा क्षेत्रों के लिए 692 करोड़ रूपए लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज जनपद गाजीपुर के जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद, गाजीपुर एवं जंगीपुर विधान सभा क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करने हेतु ₹692 करोड़ लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन विकास परियोजनाओं से गाजीपुर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जनजीवन अधिक सुगम बनेगा तथा क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि को नई गति मिलेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here