मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजीपुर जिले के गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद एवं जंगीपुर विधान सभा क्षेत्रों के लिए 692 करोड़ रूपए की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम योगी ने कहा कि ‘नया गाजीपुर’ विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



