रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 9 महिला अधिकारियों को सम्मानित किया

0
74
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 9 महिला अधिकारियों को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तीनों सेनाओं की उन 9 महिला अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ नाम के पहले ‘ट्राई-सर्विस ऑल-वूमेन सर्कमनेविगेशन सेलिंग एक्सपेडिशन’ को सफलतापूर्वक पूरा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “तीनों सेनाओं की उन नौ महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया, जो इंडियन आर्मी सेलिंग वेसल (आईएएसवी) ‘त्रिवेणी’ पर सवार होकर, तीनों सेनाओं के पहले ‘ऑल-वुमन’ समुद्री चक्कर लगाने वाले अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को सफलतापूर्वक पूरा करके घर लौटी हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “चार महासागरों में लगभग 25,500 नॉटिकल मील की 314 दिनों की यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने में उनके साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की गई। इस अभियान की सफलता ‘नारी शक्ति’ का प्रमाण है और तीनों सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और तालमेल का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो हर भारतीय को प्रेरित करेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @rajnathsingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here