मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में महानदी जल विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छतीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की साझा जीवनरेखा है। यह बैठक समाधान की नई शुरुआत है। महानदी, सहयोग, विकास और भाईचारे की सेतु बने, इसी भावना के साथ दोनों राज्यों के हितों, किसानों, आदिवासी अंचलों और भावी पीढ़ियों के जल भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान पर बल दिया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



