मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन। ‘कथा सम्राट’ के रूप में विख्यात प्रेमचंद जी ने अपने साहित्य में घटनाओं का ऐसा सजीव चित्रण किया कि उनकी रचनाएँ आज भी जीवंत प्रतीत होती हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “एक ओर उन्होंने अपने लेखन से समाज की पीड़ा, विषमताओं और शोषण को स्वर दिया, तो दूसरी ओर बाल कहानियों के जरिए बच्चों की संवेदनाओं का अत्यंत सरल व प्रभावी चित्रण किया। आदर्श लेखन को समझने के लिए आज भी प्रेमचंद जी का साहित्य प्रेरणा व मार्गदर्शन का सर्वोत्तम स्रोत है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



