दिल्ली : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मुलाकात की

0
75
दिल्ली : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना के अंतर्गत प्रदेश में 2,305 नए मोबाइल टावरों की स्थापना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इन मोबाइल टावरों के स्थापित होने से दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों तक निर्बाध मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पहुंच सकेंगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और ई-गवर्नेंस का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here