मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान करते हुए इस वर्ष 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, उचित दर की दुकानों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण, उपलब्धता एवं वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वयं सहायता समूहों, खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं, एमएसएमई इकाइयों एवं स्थानीय उत्पादन केंद्रों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जन सेवा केंद्रों, तहसीलों, विकास खंड कार्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, डाकघरों, पेट्रोल पंपों एवं अन्य निर्धारित केंद्रों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज सहज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 14 एवं 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण सुनिश्चित किया जाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम पूरे सम्मान, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्मारकों, स्मृति स्थलों एवं शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सीएम योगी ने कहा कि इन आयोजनों से पूर्व पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवरों एवं ग्राम सचिवालयों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 14 अगस्त को लखनऊ सहित प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विभाजन विभीषिका विषयक प्रदर्शनी आयोजित की जाए। इसमें मंत्रिगण एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



