नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिबंध लगाने के मामले में केंद्र सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को किया तलब

0
101

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनी मेटा की ग्लोबल टीम, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को प्रतिबंधित किए जाने के बाद केंद्र द्वारा समन किया गया है, उससे एल्गोरिथम के पक्षपात (बायस) और सार्वजनिक व्यवस्था में उनकी भूमिका जैसे गंभीर मुद्दों पर अगले सप्ताह के मध्य में पूछताछ किए जाने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मेटा को यह स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा कि उसका एल्गोरिथम कैसे काम करता है तथा कंपनी की भूमिका सार्वजनिक व्यवस्था के संदर्भ में क्या है, और साथ ही इस टीम को एक संसदीय पैनल के समक्ष भी पेश होना होगा।

आप को बता दे , यह कदम इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में मेटा के एक शीर्ष अधिकारी को तब तलब किया था जब देश के युवाओं को संबोधित करने वाली और पेपर लीक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वादा करने वाली प्रधानमंत्री मोदी की हालिया पोस्ट को फेसबुक पर थोड़े समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि मेटा ने इस घटना को एक तकनीकी खराबी बताते हुए माफी मांग ली थी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कंपनी की यह सफाई अपर्याप्त लगी थी।

Image source: Social Media News Source: Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here