देहरादून : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आईएफएस के प्रशिक्षु अधिकारियों के 2024-26 बैच के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

0
78
देहरादून : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आईएफएस के प्रशिक्षु अधिकारियों के 2024-26 बैच के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट कैंपस में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 2024-26 बैच के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने भारत के जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए समर्पित करियर की शुरुआत करने वाले युवा अधिकारियों को बधाई दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बात पर जोर दिया कि 2026 में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने वाले अधिकारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित 2047 के ‘विकसित भारत’ के लीडर होंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि युवा अधिकारियों की प्रतिबद्धता, ईमानदारी और सेवा की भावना देश के संरक्षण प्रयासों को और मजबूत करेगी और एक हरित व अधिक टिकाऊ भविष्य के निर्माण में योगदान देगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @byadavbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here