भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव विद्योदय तीर्थ में आयोजित कलश स्थापना समारोह में हुए शामिल

0
81
भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव विद्योदय तीर्थ में आयोजित कलश स्थापना समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विद्योदय तीर्थ, भोपाल में आयोजित कलश स्थापना समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद ही हमें सद्मार्ग पर ले जाता है… आज भोपाल में विद्योदय तीर्थ में विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के पावन वर्षायोग (विद्योदयवर्धिनी राजधानी में संघ का भव्य चातुर्मास-2026) में सहभागिता की।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर आयोजित कलश स्थापना समारोह में सम्मिलित हुआ एवं आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर उनका शुभाशीष प्राप्‍त किया। हमारी सरकार एक दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित कर आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन हेतु आमंत्रित करेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here