मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के फरीदकोट में आयोजित ‘विमुक्त जाति समाज सम्मेलन’ में शिरकत की और उन्होंने समाज के बीच अपने विचार साझा किए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने बताया कि बाबा फरीद की इस पवित्र धरती पर विमुक्त जाति समाज के बीच मन आत्मीयता, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना से भर गया। विमुक्त जाति समाज सम्मान, समान अधिकार और समान अवसर का अधिकारी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि विमुक्त समाज का इतिहास संघर्ष का रहा है, लेकिन इनका भविष्य केवल संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विमुक्त समाज को शिक्षा, कौशल, स्वरोजगार और सशक्तिकरण के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर विमुक्त समाज के लिए हर जिले में समयबद्ध प्रमाण पत्र शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कार्यक्रम में उपस्थित विमुक्त समाज के सभी सम्मानित परिवारजनों का स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



