मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र में 333.25 करोड़ रुपये की लागत से 26 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि सड़क, वाहन पार्किंग तथा बॉक्स गार्डर पुल के लोकार्पण से आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। इससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरोल स्थित कुष्ठ अस्पताल परिसर में जिला औषधि एवं टीकाकरण भंडार का शिलान्यास किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि इसके निर्माण से दवाइयों और टीकों का वैज्ञानिक भंडारण तथा समय पर आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



