मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क आधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि हर जीवन अनमोल है। समय पर उपचार सुनिश्चित करने और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सुविधा न केवल क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करेगी। यह एम्बुलेंस आपात स्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



