मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचने वाले भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ियों से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचने के बाद भारत के बॉक्सिंग चैंपियन घर लौटे। भारतीय मुक्केबाजों ने रिकॉर्ड 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते! मैं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की शानदार कोशिशों की भी सराहना करता हूँ। खिलाड़ियों के साथ अच्छी बातचीत हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली स्थित मेरे आवास पर मैंने पदक विजेता खिलाड़ियों – प्रीति, जैस्मिन, जदुमणि सिंह, साक्षी, प्रिया, अरुंधति चौधरी, नरेंद्र, लवलीना बोरगोहेन, सचिन और अंकुश के साथ-साथ बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी, सीईओ कर्नल अरुण मलिक और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर श्री सुहेल परवेज से सौहार्दपूर्ण बातचीत की। मैंने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और भारत का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी। उनका समर्पण, अनुशासन और लड़ने का जज़्बा देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @KirenRijiju
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



