मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा-बूंदी को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में आज केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के साथ संसद भवन स्थित कार्यालय में विस्तृत चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि बैठक में कोटा में दो नए एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं आधुनिकीकरण, खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, आवश्यक खेल संसाधनों की उपलब्धता तथा 2030कॉमनवेल्थ गेम्स को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विमर्श हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हाल ही ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर पूरे देश का मान बढ़ाया है। हमारा प्रयास है कि कोटा-बूंदी की प्रतिभाओं को ऐसा वातावरण मिले, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाएं। साथ ही इस बैठक में कोटा के ईएसआई हॉस्पिटल में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं हाईटेक मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई, ताकि श्रमिकों एवं आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



