मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अंबाला में आयोजित ‘उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक प्राप्त विद्यार्थियों, 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियाँ पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस सराहनीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मैं पूजा फाउंडेशन को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



