जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी से निर्मित उत्पादों की खरीदारी की

0
71
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी से निर्मित उत्पादों की खरीदारी की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जयपुर के अजमेरी गेट स्थित राजस्थान हैंडलूम हाउस से खादी से निर्मित उत्पादों की खरीदारी की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “राजस्थान की समृद्ध कला, लोक संस्कृति और पारंपरिक शिल्प हमारे बुनकरों एवं कारीगरों की पीढ़ियों से चली आ रही मेहनत, हुनर और सृजनशीलता का परिचायक हैं। हथकरघा हमारी गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जिसे संरक्षण और प्रोत्साहन देकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों के प्रति जनभागीदारी का भाव निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने लिखा, “आइए, ‘लोकल के लिए वोकल’ बनें, स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, अपने बुनकरों एवं कारीगरों के हुनर को प्रोत्साहित करें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here