मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अम्बेडकरनगर के जलालपुर, आलापुर और टांडा विधान सभा क्षेत्रों में 706 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं चेक भी वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “माँ सरयू और माँ तमसा के पावन आशीर्वाद से अभिसिंचित पुण्य धरा जनपद अम्बेडकरनगर के जलालपुर, आलापुर एवं टांडा विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹706 करोड़ से अधिक लागत की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं चेक का वितरण भी हुआ। डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित, समावेशी और सर्वस्पर्शी विकास सुनिश्चित कर रही है। समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



